सेना भर्ती रैली में 640 अभ्यर्थी हुए सफल
सेना भर्ती रैली में गुरुवार को 6090 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 01:32 AM (IST)
दानापुर। सेना भर्ती रैली में गुरुवार को 6090 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बुधवार देर शाम से ही अभ्यर्थी दानापुर पहुंचे। अल सुबह आनंद बाजार स्थित प्रवेश द्वार पर पहुंचे। चौथे दिन पंजीकृत 8325 अभ्यर्थियों में 6090 दौड़ में शामिल हुए, जिसमें 640 अभ्यर्थी सफल रहे। गुरुवार को सारण जिले के सोल्जर जीडी पद के लिए दौड़ हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें