उमस भरी गर्मी से 590 मेगावाट हुई बिजली की खपत
पटना : तापमान बढ़ने के साथ शहर में बिजली की लगातार मांगें बढ़ते जा रही जा रही है। गुरुवार को 590
पटना : तापमान बढ़ने के साथ शहर में बिजली की लगातार मांगें बढ़ते जा रही जा रही है। गुरुवार को 590 मेगावाट बिजली की मांग हुई। शहर में 800 मेगावाट तक आसानी से बिजली आपूर्ति की जा सकती है। मांग बढ़ने के कारण अचानक दबाव बढ़ गया।
गुरुवार को खगौल ग्रिड में रेड हॉट होने लगा। बिहार स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी बड़ी खराबी को रोकने के लिए शुक्रवार सुबह खगौल ग्रिड बंद कर तकनीकी खराबियों को दूर करेगी। दूसरी तरफ बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। बिजली कटने के कुछ ही मिनट में आ-जा रही थी। अभियंता काफी चौकस थे। रात दस बजे के बाद आंखमिचौनी की घटना में एक बार फिर वृद्धि हो गई। ट्रांसफार्मरों से भी खूब फेज उड़े। ग्रिड से लेकर पावर सब स्टेशनों पर अधिक लोड आ गए हैं। मुख्य समस्या 33केवी और 11केवी के फीडरों पर रहा। बार-बार ग्यारह केवी के फीडर ट्रिप किए। पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, एसके नगर, नागेश्वर कॉलोनी, छज्जूबाग, रामकृष्णा नगर सहित शहर के सभी क्षेत्रों में एक जैसा हाल रहा। बिजली सिर्फ ट्रिप की और कुछ ही देर में आ भी गई। अभियंता और कामगारों की टीम पावर सब स्टेशनों में तैनात रह रही। किसी भी फीडर पर लोड बढ़ते ही उसे संतुलित किया जा रहा है।
---पटना शहर में ग्रिडवार खपत -
- जक्कनपुर ग्रिड : 118 मेगावाट
- मीठापुर ग्रिड : 69 मेगावाट
- खगौल ग्रिड : 102 मेगावाट
- दीघा ग्रिड : 72 मेगावाट
- फतुहा ग्रिड : 16 मेगावाट
- कटरा ग्रिड : 80 मेगावाट
- दीघा ग्रिड : 74 मेगावाट
- करबिगहिया ग्रिड : 68 मेगावाट
- गौरीचक ग्रिड : नौ मेगावाट
-----------
एक घंटे तक बंद रहेगी खगौल ग्रिड :
पटना : खगौल ग्रिड एक घंटे तक बंद रहेगी। 132 केवी के ट्रांसमिशन के फीमेल कांटेक्ट में आई खराबी को दूर करने के लिए इसे बंद किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से नौ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ग्रिड को बंद कराकर काम करेगी। खगौल, वाल्मी, भुसौला, दानापुर, बेलीरोड, फुलवारीशरीफ, जगदेवपथ, राजाबाजार, खाजपुरा, गोलारोड सहित कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।