Move to Jagran APP

यूपी चुनाव में बिहार से जाएंगे पांच हजार सपा कार्यकर्ता

यूपी के विधानसभा चुनाव में बिहार से पांच हजार सपा कार्यकर्ता जाएंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने दी।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 10:55 PM (IST)
यूपी चुनाव में बिहार से जाएंगे पांच हजार सपा कार्यकर्ता
यूपी चुनाव में बिहार से जाएंगे पांच हजार सपा कार्यकर्ता

पटना [जेएनएन]। बिहार से पांच हजार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में प्रचार करने उत्तर प्रदेश जाएंगे। पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की टोली 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश रवाना होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

उन्होंने पार्टी के चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के निर्णय को न्यायसंगत करार देते हुए कहा कि इसका बिहार के सभी समाजवादी साथी स्वागत करते हैं। यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि मार्गदर्शक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलता रहेगा।

कहा, उत्तर प्रदेश का चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा। समाजवादी विचारधारा ही गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, प्रगतिशील सवर्णों और महिलाओं की आवाज बनी रही है तथा आगे भी रहेगी। अखिलेश के नेतृत्व में सपा साम्प्रदायिक ताकतों और अदृश्य शक्तियों को शिकस्त दे भारी बहुमत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार जन समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ अपना चेहरा चमकाने की चिंता है। सपा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.