पटना के खुसरुपुर में डेढ़ फीट जमीन के लिए 50 राउंड फायरिंग, पहुंची पुलिस
पटना में बुधवार को मामूली विवाद में फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग की गई।
पटना, जेएनएन। भूमि विवाद में बुधवार को फिर पटना में रण क्षेत्र बन गया। दो पक्षों के बीच विवाद से शुरू हुए बवाल में 50 राउंड फायरिंग की गई। घटना खुसरुपुर थाना क्षेत्र के पास हुई। इसके बाद इलाके में दहशत मच का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि विवाद डेढ़ फीट जमीन को लेकर हुआ। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है। स्थिति पर काबू पा लिया है। घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक खुसरुपुर थाना के मुस्तफापुर हेमजापुर में राजनंदन यादव और गोलाल सिंह रहते हैं। इन लोगों के बीच डेढ़ फीट जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने उसके सरसों के खेत में कब्जा कर लिया है। इसी पर डेढ़ फीट जमीन पर सर सरसों की फसल काटने के लिए दोनों पक्ष में विवाद हो गया।
सुबह करीब दस बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद रायफल निकल गई। इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर खुसरुपुर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार बसु जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर फायरिंग और बवाल बंद हो गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। एहतियातन गांव में पुलिस गश्ती कर रही है।