पटना जंक्शन पर लगेगी 432 फीट की स्क्रीन, देख सकेंगे ट्रेनों का Running Status Patna News
पटना जंक्शन पर अब ट्रेनों का Running Status देखना आसान होगा। स्टेशन पर जल्द ही स्क्रीन चमचमाती दिखाई देगी।
By Edited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 09:32 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना जंक्शन की रंगत जल्द ही बदली-बदली नजर आएगी। यहां यात्रियों को सूचना देने वाले सारे तंत्रों का डिजिटाइजेशन होगा। इसके तहत स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर 25 से अधिक टीवी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र जंक्शन के मुख्य परिसर के पोर्टिको के ऊपर लगने वाली 432 वर्ग फीट की स्क्रीन होगी। यह 36 फीट चौड़ी एवं 12 फीट ऊंची होगी।
कलर स्क्रीन पर हमेशा ट्रेनों की समय सारणी के साथ ही इसकी वास्तविक स्थिति की भी जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की सूचना के साथ ही यह जानकारी भी मिलेगी कि यह किस प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी। बीच- बीच में टीवी स्क्रीन लगाने वाली कंपनी अपने विज्ञापन भी दिखाते रहेगी। इसी तरह का एक और बड़ी स्क्रीन करबिगहिया साइड में बने पोर्टिको के ऊपर लगाई जाएगी। प्लेटफॉर्म पर लगने वाले 25 टीवी का आकार 80 सेंमी गुणा 140 सेंमी होगा।
इस पर लगातार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी मिलती रहेगी। टीवी लगाने वाले कंपनी को एक निश्चित अंतराल पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति होगी। ट्रेन के आने अथवा प्रस्थान करने के समय विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा। इस सुविधा के लिए रेलवे का एक भी रुपया खर्च नहीं होगा। विज्ञापन दिखाने वाले कंपनी ही सारा खर्च वहन करेगी। ज्ञात हो कि रेलवे की ओर से जब छोटे आकार का टीवी लगाने का जब प्रस्ताव दिया गया था तब 90 लाख रुपये खर्च बताया जा रहा था।
पटना जंक्शन के दोनों मेन पोर्टिको के ऊपर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इसपर यात्रियों को लगातार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी के साथ ही इसकी वास्तविक स्थिति की सूचना मिलेगी। इसी तरह के छोटे आकार के 25 से अधिक टीवी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी लगाए जा रहे हैं। इन पर ट्रेनों की जानकारी मिलती रहेगी। जंक्शन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया जाएगा। - रंजन प्रकाश ठाकुर, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें