खेत में आग लगने से पटना में 40 बीघा फसल राख, सात लाख का नुकसान
पटना के दुल्हिन बाजार के गांव में आग लगने सा लाखों का नुकसान हो गया। देर रात करीब दो बजे घटी।
पटना, जेएनएन। दुल्हिन बाजार के रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव में सोमवार की देर रात खलिहान में आग लग गई। घटना से करीब आधा दर्जन से ऊपर किसानों के खलिहान में रखे धान के बोझा व फसल जलकर राख हो गई। देर रात घटना की सूचना के बाद भी अग्निशमन वाहन व पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों ने अपने स्थर पर आग बुझाने का प्रयास किया पर काफी नुकसान हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रात में करीब दो बजे खलिहान से आग की तेज लपटें उठते देख गांव में कोहराम मच गया। किसान शोर मचाते हुए खलिहान की तरफ दौड़ने लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गांव के रामविनय सिंह, कृष्णा सिंह,विनेष जी,सुरेश मिस्त्री ,नरेश मोची, क्मलुदीन अंसारी ,उदय सिंह, सद्रुल हक, इंद्रजीत सिंह सहित कई किसानों के धान जलकर राख हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सभी किसानों के मिलाकर लगभग 40 बीघा के धान व पुआल जल कर राख हो जिसका नुकसान अनुमानित 6 से 7 लाख की होगी। बताया गया गांव में अचानक आग लगने की घटना एक सप्ताह में तीसरी घटना हैं इससे पहले पशुपालन विभाग के पूर्व डायरेक्टर हरिशरण सिंह के चारदीवारी के अंदर खलिहान व उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भी आग लगने की घटना घट चुकी।