पटना के मीठापुर बस स्टैंड पर गिरा 33 हजार वोल्ट तार, करंट से दो यात्री झुलसे Patna News
पटना के मीठापुर बस स्टैंड पर रविवार को 33 हजार वोल्ट तार गिर गया। हादसे में दो यात्री झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 03:35 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी के मीठापुर बस स्टैंड पर रविवार को बिजली के तार गिरने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2.30 बजे हुए हादसे में दो यात्री चपेट में आए गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद तार से विद्युत प्रवाह बंद कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मीठापुर बस स्टैंड के गेटर नंबर दो पर रविवार की दोपहर 2.30 बजे बारिश के बाद अचानक हाईटेंशन तार गिर गया। घटना के बाद बस स्टेशन पर भगदड़ मच गई। तुरंत तार से करंट हटाया गया।
इस बीच दो यात्री करंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस पहुंच गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें