राहुल की रैली को ले पटना में सुरक्षा कड़ी, एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सुरक्षाकर्मी तैनात
पटना में कांग्रेस की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रैली गांधी मैदान में हो रही है। इसमें पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी शामिल हो रहे हैं।
By Edited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 01:27 PM (IST)
पटना, जेएनएन। गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। राहुल गांधी को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध होने के कारण यहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी के कारकेड के गुजरने के लिए एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक विशेष व्यवस्था है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान के बीच ढाई हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इनके साथ 75 दंडाधिकारी तैनात हैं।
चार जोन में बंटा गांधी मैदान
गांधी मैदान के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है। इनका नोडल पदाधिकारी वरीय अपर समाहर्ता को बनाया गया है। जांच के बाद गांधी मैदान में प्रवेश दिया जा रहा है। जांच के लिए 41 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए गए हैं।
गेट एक से 50 को मिलेगा प्रवेश
राहुल गांधी सहित 40-50 नेताओं को गेट एक से प्रवेश दिया जाएगा। जहां से ये सीधे मंच पर जाएंगे। इनके वाहन की पार्किंग की व्यवस्था ज्ञान भवन परिसर में है। सुरक्षाकर्मी भी गेट से वाहन के साथ पार्किंग स्थल पर चले जाएंगे। विशिष्ट अतिथियों को गेट संख्या 13 से प्रवेश दिया जा रहा है। इनके वाहन की पार्किग एसके मेमोरियल हॉल की पार्किंग में होगी। सुरक्षाकर्मियों को हथियार के साथ प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
गेट चार से पास धारियों को प्रवेश
गेट संख्या चार से पासधारी महिलाओं और मीडिया को प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य गेटों से आम जन अंदर आ रहे हैं। गांधी मैदान में 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में जगह-जगह वीडियोग्राफी हो रही है। चार क्विक रिस्पांस टीम तैनात है। आठ एंबुलेंस गांधी मैदान के विभिन्न गेटों पर चिकित्सकों के साथ तैनात है। स्वास्थ्य सेवा के लिए पीएमसीएच, एनएमसीएच और आइजीआइएमएस की टीम मुस्तैद है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें