Move to Jagran APP

1910 क्विंटल धान की हुई खरीद

पटना। पटना जिला में धान खरीद प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को 1910 क्विंटल धान की खर

By Edited By: Published: Wed, 06 Jan 2016 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2016 03:05 AM (IST)
1910 क्विंटल धान की हुई खरीद

पटना। पटना जिला में धान खरीद प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को 1910 क्विंटल धान की खरीद की गई। अब तक जिले में 10,128 क्िवटल धान की खरीद हुई है। जबकि धान खरीद का लक्ष्य 94500 मीट्रिक टन है। जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने पूर्व में ही धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

loksabha election banner

पटना सदर व अथमलगोला प्रखंड में नहीं शुरू हुई खरीद

बिहटा और बेलछी प्रखंड में मंगलवार से धान खरीद शुरू हुआ। जबकि पटना सदर और अथमल गोला प्रखंड में अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान में नमी का कारण बताया जा रहा है। जिला के 314 पैक्स और 20 व्यापारमंडल धान खरीद कर रहे हैं। दुल्हिन बाजार और दनियावां से धान खरीद की जानकारी मोबाइल एप पर नहीं आया है। अध्यक्षों द्वारा बताया गया कि एप काम नहीं कर रहा है। इस मामले को जिला सहकारिता कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर धान खरीद की समीक्षा प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कर रहे हैं। सहकारिता कार्यालय भी सीधे पैक्स अध्यक्षों बात कर धान खरीद की जानकारी ले रहा है तथा मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी देने के लिए प्रेरित कर रहा है।

------------------------

17 पैक्स धान खरीद से हो गए वंचित

पटना : जिला के 29 पैक्सों को धान खरीद से दूर रखा गया था। इसमें से 17 पैक्स पुरानी राशि को जमा नहीं करा सके। इन पैक्सों का धान खरीद बगल के पैक्स से टैग कर दिया गया है।

धान खरीद नहीं कर पाएंगे ये पैक्स

----------------------

- मसौढ़ी प्रखंड : बेरा पैक्स

- पुनपुन प्रखंड : लखना उत्तरी-पूर्वी और पैमार पैक्स

- नौबतपुर प्रखंड : गोनवां, अजवां, जगलपुरा पैक्स

- पाली प्रखंड : मुूड़िका

- विक्रम प्रखंड : बेनी बिगहा और बिरधौर बेरर कटारी पैक्स

- दानापुर प्रखंड : लखनी बिगहा पैक्स

- बेलछी प्रखंड : बेलछी और फतेहपुर

- मोकामा प्रखंड : कसहा दियारा, नवरंगा जलालपुर

- घोसवरी प्रखंड : गोसाई गांव, घोसवरी और त्रिमुहान

- घनरूआ व्यापारमंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.