Move to Jagran APP

बिहार के रेलवे स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट Patna News

आम लोगों में राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के लिए देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारतीय रेल अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर शान से फहराएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:38 AM (IST)
बिहार के रेलवे स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट Patna News
बिहार के रेलवे स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट Patna News

चंद्रशेखर, पटना। देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारतीय रेल अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर शान से फहराने का निर्णय लिया है। आम लोगों के बीच राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के लिए पहले तो सभी ए-1 श्रेणी के स्टेशनों पर 100 फीट का राष्ट्रीय झंडा लगाने का निर्णय लिया गया था। अब प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयों के प्रमुख स्टेशनों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया है।

loksabha election banner

यही नहीं जिस जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन नहीं है उसके आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल को रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जिला मुख्यालयों के स्टेशनों के अलावा अन्य प्रमुख स्टेशनों की सूची मांगी गई है। इस झंडे की लंबाई 40 फीट जबकि चौड़ाई 30 फीट होगी।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देश के सभी 75 ए-1 श्रेणी के स्टेशनों एवं रेल कारखानों पर 100 फीट का तिरंगा लगाने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, हाजीपुर, गया, मुजफ्फरपुर व दरभंगा स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा दिया गया है। इस झंडा को कभी नीचे नहीं उतारा जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही इसे नीचे उतारा जा सकता है।

पूर्व-मध्य रेल के अधिकारियों की मानें तो स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराते देख हर भारतीय को गौरव महसूस होगा। झंडा दिन-रात स्पष्ट रूप से नजर आते रहे इसके लिए लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। रात में भी यह दूर से ही हवा में लहराते दिखेगा। झंडा स्थल पर बने प्लेटफॉर्म को मार्बल से काफी खूबसूरत बनाने को कहा गया है। स्टेशनों के सकरुलेटिंग एरिया में ही 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्देश दिया गया है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा गया है।

किन-किन स्टेशनों पर लहराएगा तिरंगा

आरा, बक्सर, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण स्टेशन, भभुआ, दानापुर, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, जहानाबाद, नवादा, बिहारशरीफ, राजगीर, किउल, शेखपुरा, जमुई, झाझा, बरौनी, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, फारबिसगंज, बांका, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, मोतिहारी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज।

बचे स्टेशनों के लिए चल रहा काम

दानापुर मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि आम जनता में राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी के निर्देश पर दानापुर मंडल के सभी जिला मुख्यालयों के स्टेशनों पर 100 फीट का तिरंगा फहराने का निर्देश दिया गया है। कई प्रमुख स्टेशनों पर 100 फीट का तिरंगा फहरा दिया गया है। शेष बचे स्टेशनों पर भी काम चल रहा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.