छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारा चाकू
नवादा नगर थाना के घंघौली गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की देर एक महिला को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:10 AM (IST)
नवादा: नगर थाना के घंघौली गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की देर एक महिला को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जख्मी हालत में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बताया जाता है के िनगर थाना के घंघौली गांव निवासी बच्ची देवी अपने पडा़ेस से घर से जा रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर उस व्यक्ति ने महिला का चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में नगर थाना पुलिस से पूछे जाने पर घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें