नारदीगंज के पड़िया गांव से हथियार व कारतूस बरामद
नारदीगंज थाने कि पुलिस ने रविवार के रात पड़रिया गांव के एक घर में छापेमारी कर हथियार व कारतूस बरामद किया।
नारदीगंज थाने कि पुलिस ने रविवार के रात पड़रिया गांव के एक घर में छापेमारी कर हथियार व कारतूस बरामद किया। रंगदारी की मांग को ले गांव में हुई गोलीबारी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आलोक सिंह के घर की तलाशी ली। जहां से एक थ्री फिफ्टीन का देसी रायफल, नाइन एमएम का एक पिस्टल, दो मैगजीन, थ्री फिफ्टीन का तीन, 12 बोर का एक जिदा कारतूस और छह खोखा बरामद किया। पुलिस के पहुंचने पर सभी बदमाश फरार हो गए थे। ऐसे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि उक्त गांव के बिपिन सिंह ने थाने में सूचना दिया कि गांव के ही आलोक सिंह हमसे दो लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। इंकार करने पर खफा होकर अपने साथियों विजय सिंह, बिपुल कुमार, रामानंदन सिंह, विजय सिंह, निशांत कुमार,मिटू कुमार और संटू कुमार के साथ रायफल-बंदूक से लैस होकर घर पर आ धमका और फायरिग करने लगा। वहां से किसी प्रकार बिपिन सिंह भागे और थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उनके लिखित शिकायत के बाद पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देख सभी हमलावर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने आलोक सिंह के घर की तलाशी ली। जहां से एक थ्री फिफ्टीन का देसी रायफल, नाइन एमएम का एक पिस्टल, दो मैगजीन, थ्री फिफ्टीन का तीन और 12 बोर का एक जिदा कारतूस और छह खोखा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।