नवादा के रजौली में चाचा-भतीजे के बीच जमकर चली लाठी, आधा दर्जन जख्मी
संवाद सहयोगी रजौली (नवादा)। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के बंधनछपरा गांव में बकरी को लेकर चाचा-भतीजे के बीच तू-तू मैं-मैं से बात शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग लाठी चलाने लगे। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।
संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा)। सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के बंधनछपरा गांव में बकरी को लेकर चाचा-भतीजे के बीच तू-तू, मैं-मैं से बात शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग लाठी चलाने लगे। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों तरफ से घायल हुए लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। मारपीट में एक पक्ष से रामस्वरूप रविदास, मिथिलेश रविदास, सावित्री देवी, राखी कुमारी, राजेश कुमार घायल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रामनिवास रविदास, सरवन कुमार, रोहित कुमार, कुसमी देवी, संतोष कुमार, संजय रविदास, शोभा देवी घायल हैं। दोनों पक्ष से घायल लोगों का इलाज डाक्टर धीरेंद्र कुमार ने किय। सभी को खतरे से बाहर बताया। दोनों पक्ष से लोगों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। क्या था मामला: बंधनछपरा गांव के बंसी रविदास के पुत्र रामस्वरूप रविदास और सरजू रविदास के पुत्र संजय कुमार के बीच सोमवार की सुबह झगड़ा इसलिए हुआ कि रामस्वरूप का बकरी संजय के मूंग की फसल में घुसकर मूंग की फसल खा रही थी। यह देखकर संजय काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने अपने ही चाचा रामस्वरूप रविदास के साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों चाचा भतीजे के बीच मारपीट शुरू हो गई। करंट लगने से युवक की मौत
संवाद सूत्र, कौआकोल : कौआकोल थाना क्षेत्र के लालपुर पंचायत के गुआघोघरा गांव निवासी एक युवक की सोमवार को बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गुआघोघरा गांव निवासी शिवनन्दन यादव के 32 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र यादव लालपुर बधार में मवेशी चरा रहा था,तभी वह ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार केवीए की तार के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं स्वजनों के सहयोग से उन्हें कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल लाने के पूर्व ही या सम्भवत: घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। जिला पार्षद अजित यादव ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मृतक के आश्रित को शीघ्र ही मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। बता दें कि मृतक युवक उपेन्द्र अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। जिसके बाद उनकी पत्नी समेत उनके तीन पुत्री एवं एक पुत्र अनाथ हो गए। घटना के बाद मृतक के स्वजनों सहित पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।