Move to Jagran APP

बिहार: नींद में सो रही आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर श्मशान में दफनाया

नवादा जिले में जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। दो लोगों ने सो रही आठ साल की बच्ची को उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर श्मशान में दफना दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 10:03 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:53 PM (IST)
बिहार: नींद में सो रही आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर श्मशान में दफनाया
बिहार: नींद में सो रही आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर श्मशान में दफनाया

नवादा, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर ले गए और फिर नींद में सो रही बच्ची दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची नींद खुलने के बाद चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी। दुषकर्म के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को श्मशान में गाड़ दिया। इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ में दोनों ने संलिप्तता स्वीकारी है। 

loksabha election banner

बताया गया कि आठ वर्षीया बच्ची अपने दादा के साथ गांव में ही रहती थी। मां-पिता ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं।

शनिवार की आधी रात गांव के ही 40 वर्षीय गोरेलाल राजवंशी ने ग्रामीण सोनू कुमार के सहयोग से घर में सो रही बच्ची को उठाया और घर के पास ही स्थित श्मशान की ओर ले गए। वहां नींद में सो रही बच्ची से दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर शव को वहीं श्मशान में ही गाड़ दिया। रविवार सुबह बच्ची के दादा ने उसकी खोजबीन की,लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला।

इस बीच, भीम आर्मी के सदस्य नवीन कुमार एवं पिंटु कुमार ने गांव में जाकर छानबीन की। इस दौरान बच्ची के गायब होने में गांव के सोनू पर संदेह हुआ। सोनू से पूछताछ की गई तो उसने घटना की पूरी जानकारी देते हुए गोरेलाल की संलिप्तता बताई। सोनू की निशानदेही पर श्मशान जाकर शव को बरामद किया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। 

थानाध्यक्ष राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपित सोनू ने स्वीकार किया है कि उसने भी दुष्कर्म किया। गोरेलाल ने उसे शराब पिलाई थी। बच्ची के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.