भाकपा माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना
नवादा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी लेनिनवादी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सामाजिक
By Edited By: Published: Fri, 09 Sep 2016 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 09:22 PM (IST)
नवादा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी लेनिनवादी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सामाजिक परिवर्तन यात्रा व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड प्रभारी किशोरी प्रसाद ने कहा कि सरकार गरीबों के साथ जनविरोधी नीति अपना कर उसे पीसने का काम कर रही है। जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें