पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोकसभा
नवादा। सूबे के पूर्व राज्यपाल एआर किदवई के निधन पर गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में
नवादा। सूबे के पूर्व राज्यपाल एआर किदवई के निधन पर गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा के मौके पर कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि राजीव कुमार 'बब्लू' ने कहा कि पूर्व राज्यपाल किदवई बिहार, पश्चिम बंगाल व हरियाणा के भी राज्यपाल रह चुके हैं। उनकी पहचान प्रमुख शिक्षाविद के रुप में भी थी। 96 वर्षीय एआर किदवई पद्यम विभूषण से भी सम्मानित थे। किदवई के परिवार में दो पुत्र व चार पुत्रियां है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1920 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बड़ागांव में जन्मे किदवई वर्ष 1979 से 1985 तक तथा 1993 से 1998 तक दो बार बिहार के तथा 1998 से 1999 तक पश्चिम बंगाल एवं 2004 से 2009 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। मौके पर जितेन्द्र प्रसाद ¨सह, मोहन चौधरी, रविन्द्र यादव, रामोतार यादव, महेश ¨सह, डा. जनार्दन प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
100 प्रसूतियों के खुले खाते
संवाद सूत्र,रजौली(नवादा):गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजौली परिसर में एसबीआई रजौली के सीएसपी शाखा द्वारा शिविर लगाकर प्रसूति महिलाओं के खाते खोले गये। हेल्थ मैनेजर तसनीम अहमद जाफरी ने बताया कि जुलाई महीने तक जितने महिलाओं का प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजौली के अंतर्गत हुआ था, उन सभी को जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिए बैंक खाते खोले गये हैं। अब लाभार्थियों को चेक के माध्यम से नहीं बल्कि बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जायेगा।