छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली।
प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। बीईओ सत्येंद्र कुमार और प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रैली को रवाना किया। प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में निकाली गई जागरुकता रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पांती बाजार, पचरुखी बाजार और अकबरपुर हाट तक बाजार का भ्रमण किया। हाथों में जागरुकता संबंधी श्लोगन लिखे तख्तियां लेकर छात्र- छात्राओं ने वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। 11 अप्रैल को सभी मतदाताओं को अपने- अपने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट करने के लिए जागरुक कर रहे थे। बीईओ ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। सभी लोग उत्सवी माहौल में इस महापर्व में शामिल हों। मतदान के दिन सभी मतदाता अपने- अपने कामकाज छोड़कर बूथों पर जाकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। रैली में पंकज पांडेय, प्रमोद कुमार भारती समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल थे।