नवादा में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला, तीन जवान जख्मी
रजौली थाना क्षेत्र के पसरेला गांव में देर रात दो लोग आपस में तार के पेड़ के विवाद को लेकर उलझ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया।
नवादा, जेएनएन। थाना क्षेत्र के पसरैला गांव में मंगलवार की रात मारपीट की सूनाच पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। घटना में एएसआइ निरंजन कुमार, होमगार्ड जवान अमित कुमार, जीप चालक चंदन कुमार जख्मी हो गए। एएसआइ के लिखित आवेदन पर 50 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अचानक चलने लगे पत्थर, फायरिंग भी की
बताया जाता है कि गांव में देर रात रामोतार राजवंशी और राहुल यादव के दो गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही गश्ती दल वहां पहुंच गई। पुलिस पर नजर पड़ते ही एक गुट के लोग वहां से फरार हो गए। जबकि लेकिन दूसरे गुट के रामोतार राजवंशी और उसके समर्थन में रहे दर्जनों महिला और पुरुष ने पुलिस टीम पर अचानक से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस बीच फायरिंग भी शुरू कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी का तोड़ा शीशा
पुलिस बल कम संख्या में थे, किसी तरह से अपनी जान बचाई। तब तक कुछ लोगों ने सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी के शीशा को तोड़ दिया। जिसके बाद मदद के लिए थाने से अतिरिक्त पुलिस पहुंची और धरपकड़ शुरू की। जिसमें 10 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि सूचना मिली कि पसरैला गांव में दो लोग ताड़ के पेड़ के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए हैं। इसी सूचना के आलोक में गश्ती कर रहे एएसआई निरंजन कुमार को भेजा गया। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, एक पक्ष के लोग वहां से भागने में सफल रहे। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया और कई राउंड फायङ्क्षरग भी की। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को वहां भेजा गया और मौके से अनीता देवी, निर्मला देवी, गुड्डी देवी, टून्नी देवी, सुनैना देवी, सुलेखा देवी, सविता देवी, रंजू देवी, शकुंतला देवी, अनीता देवी और रामोतार राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है।
क्या था मामला
गिरफ्तार रामोतार राजवंशी ने बताया कि गांव के राहुल यादव और सोनू यादव ने मिलकर 15 दिन पहले मेरे अपने ताड़ के पेड़ में मिट्टी का तेल डाल दिया था। जिससे ताड़ का पेड़ सूखने लगा था। इसी को लेकर हमने कई बार उसे कहा कि यह तुमने गलत किया है। बिना मुझसे पूछे मेरे ताड़ के पेड़ में क्यों मिट्टी का तेल डाल दिया। इसी को लेकर उन लोगों ने मेरे साथ जबरन मारपीट और गाली गलौच कर रहा था। मंगलवार की रात भी यही हुआ जब हमने उसे टोका तो उन लोगों ने मेरे घर पर चढ़कर मारपीट करने लगे और गाली गलौज करने लगा। इधर, जानकार बताते हैं कि इन दोनों के बीच पूर्व से जमीन काफी विवाद चलता रहा है इसी रंजिश में दोनों के बीच मारपीट हुई है।