सात बाल वैज्ञानिकों का चयन
नवादा। 25वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन शनिवार को गांधी इंटर विद्यालय नवादा में कि
नवादा। 25वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन शनिवार को गांधी इंटर विद्यालय नवादा में किया गया। उद्धघाटन माध्यमिक डीपीओ भूषण कुमार व स्थापना डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में परशुराम ¨सह व प्रभाकर दूबे उपस्थित थे। अपने संबोधन में माध्यमिक डीपीओ ने शिक्षकों को सचेत होकर विज्ञान के कार्यक्रम को आगे बढाने के लिए कई टिप्स दिए। साथ ही कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ता है। उनमें पढ़ने के प्रति रुची भी बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक जिला समन्वयक नागेश्वर प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार ने किया। मौके पर गांधी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अफजल सआदत हुसैन, सोनी कुमारी, तारा देवी, वृजनन्दन प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद, श्वेता सिन्हा, राजेश कुमार ¨सह उपस्थित रहें।