Move to Jagran APP

छापेमारी से हम डरने वाले नहीं : राबड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार चोर है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:29 AM (IST)
छापेमारी से हम डरने वाले नहीं : राबड़ी
छापेमारी से हम डरने वाले नहीं : राबड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार चोर है। काला धन के पैसे से बीजेपी के लिए जमीन खरीदा, कई मोदी देश का पैसा लेकर विदेश फरार हो गया। नोटबंदी काला धन छुपाने के लिए हुआ। इसके आलोक में पैसा विदेश भेजा गया। नोटबंदी में कालाधन से ही बीजेपी के आफिस खोलने के लिए जमीन किया गया। वे इंटर विद्यालय रोह के मैदान में गुरुवार को लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार विभा देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोदी और नीतीश यादवों को फंसाने का काम कर रहे हैं। पहले लालू को फसाया फिर राजबल्लभ को। उन्होंने कहा कि सीबीआइ तोता और पीएम के पार्टी में रहता है। लगातार सीबीआइ व ईडी ने छापेमारी की, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कश्मीर की घटना को भी बनावटी बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन देश को बचाने के लिए लिए बना है। सभी जगह महागठबंधन की हवा चल रही है। गरीबों को विशेष रूप से आरक्षण देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू गरीबों के सेवक है। नीतीश कहते हैं कि लालू जेल से फोन से बात करते हैं, जबकि अधिकारी उनकी बात को नकार रहे हैं। मेरे पति को फंसाने काम किया गया है। उन्होंने लोगों से लालू के हाथों को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट हो जाएं और 11 अप्रैल को राजद प्रत्याशी विभा देवी के पक्ष में वोट करें। वहीं पूर्व सांसद आलोक मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू बिहार का लेनिन कहा जाता था। उन्होंने कहा था कि सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। परंतु आज स्थिति विपरीत है। सीएम ने रालोसपा पुमुख को नीच कहकर कुशवाहा समाज के लोगों को अपमानित करने का काम किया। हमें अपमान का भी बदला लेना है। विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि देश की हालत बड़ी ही नाजुक है। देश के डबल इंजन की सरकार को देश की युवाओं की चिता नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहरी उम्मीदवार सिर्फ जनता को ठगने का काम करते हैं। मंच संचालन प्रो जितेंद्र यादव ने किया। चुनावी सभा को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब, विधायक प्रकाश वीर, जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, नालन्दा के हम उम्मीदवार अशोक आजाद चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, जिला पार्षद रीना कुशवाहा, प्रेमा चौधरी, ब्रजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला युवा अध्यक्ष विक्रम यादव, प्रिस तमन्ना, संजय प्रभात, बसंती देवी, मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया बिना देवी, वीरेंद्र चौहान आदि ने किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.