Move to Jagran APP

गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही मोदी सरकार: राजनाथ सिंह

पहले चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार में शनिवार को नवादा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 11:04 PM (IST)
गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही मोदी सरकार: राजनाथ सिंह
गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही मोदी सरकार: राजनाथ सिंह

पहले चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार में शनिवार को नवादा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के गरीब-गुरबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सरकार की तमाम योजनाएं दिल्ली से चलकर सीधे गांव की जनता तक पहुंच रही है। राजनाथ सिंह नवादा के आइटीआइ मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और बिहार में बने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबी उन्मूलन की बातों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 55 साल तक तो देश में उन्हीं का राज रहा। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी सबने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी गरीबी हटाने की बात कही थी। पर हुआ क्या, देश जानता है। देश के चौकीदार के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी जवाबदेही के साथ देश का विकास करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के शासन में गरीबों के महज 25 लाख आवास बने। वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार में 5 सालों में ही रिकॉर्ड 1 करोड़ 30 लाख पक्का आवास गरीबों को दिए गए। कांग्रेस के समय में आजादी से लेकर 2014 तक 40 फीसदी घरों में ही शौचालय था। आज देश की 98 फीसदी घरों में शौचालय है। कांग्रेस की सरकार में बिचौलियों का राज था। भ्रष्टाचार चरम पर रहा। कई मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। कई जेल भी गए। लेकिन मोदी की सरकार में सबकुछ जनता के सामने है। 5 सालों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये जो बिचौलियों के हाथों में जाते उसे मोदी सरकार ने बचाकर जनता पर खर्च किया। महागठबंधन को लेकर कहा कि इनके कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार का गुनगान किया।

loksabha election banner

-------------------

सेना के जवानों का काम आतंकियों का सफाया करना, लाशें गिनना नहीं

-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। इस एयर स्ट्राइक पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि जवानों का काम आतंकियों का सफाया करना है ना कि उनकी लाशों को गिनने का। चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने भी संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने आम लोगों से एनडीए उम्मीदवार चंदन सिंह व नवादा विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे जदयू के उम्मीदवार कौशल यादव के विजयी होने को लेकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। आम जनमानस ने हाथ उठाकर एनडीए प्रत्याशी चंदन सिंह व कौशल यादव को वोट करने की हामी भरी। इस सभा को मुंगेर की सांसद वीणा देवी, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, एमएलसी सलमान रागीब समेत एनडीए के कई नेताओं ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.