जन चेतना महासम्मलेन की सफलता को बैठक
प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाषचंद्र बोस स्मारक भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी
प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाषचंद्र बोस स्मारक भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्य्क्ष सकलदेव ¨सह ने की। बैठक में आगामी 18 नवम्बर को आइटीआइ मैदान नवादा में पार्टी द्वारा आहूत जन चेतना महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। मौके पर पूर्व जिला पार्षद व एआइसीसी डेलीगेट सतीश कुमार उर्फ मनटन ¨सह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों को जनता के समक्ष रखने के उद्देश्य से रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जन चेतना महासम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद खां, बिहार कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ¨सह समेत कई नेता भाग लेंगे। पार्टी उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराते हुए संभावित नुकसान के प्रति आगाह करेगी। युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सम्मलेन की सफलता के लिए जिले भर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से परेशान आमलोग राहुल गांधी के विचारों से सहमत हो रहे हैं। बैठक में शत्रुघ्न शर्मा उर्फ बौआजी, देवव्रत कुमार, नवलकिशोर ¨सह, अर्जुम प्रसाद ¨सह, विजय कुमार शर्मा, प्रो. अंजनी कुमार पप्पू समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।