दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को मारा चाकू
थाना क्षेत्र के डीह रजौली कब्रिस्तान के पास रविवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक को तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने चाकू मार दिया।
थाना क्षेत्र के डीह रजौली कब्रिस्तान के पास रविवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक को तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने चाकू मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घायल जुल्फीकार मसूरी रजौली का रहने वाला है। उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर रामकुमार ने घायल युवक का इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जाच में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि जुल्फिकार अमरपाली होटल के बगल में टायर का दुकान चलाता है और दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। तभी यह घटना घटी है। जुल्फिकार ने बताया है कि तीन युवक अपने चेहरा ढका हुआ था। अचानक उसके बाइक को रोककर उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद तीनों युवक भागने में सफल रहे। चाकू मारने वाले युवक की पहचान नहीं हुई है। परिजन व आसपास के रिश्तेदार अस्पताल में देर रात तक डटे रहे। थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और इसकी जाच की जा रही है।