सेक्टर पदाधिकारियों को बूथों के भौतिक सत्यापन के निर्देश
संसू नारदीगंज सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय
फोटो-08
संसू, नारदीगंज : सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस बैठक में अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। सदर एसडीओ ने कहा नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि निकट भविष्य में बिहार विधान सभा चुनाव होने वाला है। चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना मतदाताओं के साथ मतदान कर्मियों को नहीं करना पड़े। विधान सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में सभी मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं का जायजा लेना भी आवश्यक है। जिस विद्यालय में भौतिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो,उस विद्यालय में शीघ्र व्यवस्था किया जाए। सदर एसडीओ ने कहा विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं में रैंप, बिजली, पेयजल, शौचालय आवश्यक है। प्रखंड में कुल 135 बूथ है। इस चुनाव के पहले से इस प्रखंड में 93 मतदान केंद्र थे। कोरोना को लेकर 42 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बैठक के उपरांत सदर एसडीओ ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय हंडिया समेत अन्य विद्यालयों में स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया। मौके पर सीओ अमिता सिन्हा, सेक्टर पदाधिकारी सह जेएसएस दिनेश कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन,बीपीआरओ उमेश कुमार,प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा,बीआरपी अनिलेश कुमार समेत अन्य सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहे।