सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी
विश्व शांति चौक पर रविवार को दुर्घटना में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी ¨रकू देवी अपने संबंधी के यहां हिसुआ चौक से कहीं जा रही थी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:14 PM (IST)
विश्व शांति चौक पर रविवार को दुर्घटना में महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी ¨रकू देवी अपने संबंधी के यहां हिसुआ चौक से कहीं जा रही थी। अचानक से गया रोड में तेज गति से आ रही टेंपो ने उक्त महिला को टक्कर मार दिया। जिसमें महिला टेंपों के नीचे आ गई। टेंपों चालक महिला को रौंदते हुए भाग निकला। गश्ती पर हिसुआ थाना के सअनि रामलक्ष्मण प्रसाद ने अपनी वाहन से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें