अकबरपुर में पत्रकार संगठन कार्यालय का उद्घाटन
अकबरपुर में रविवार को नवादा जिला पत्रकार संगठन अकबरपुर प्रखंड इकाई के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सगठन के जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार रवि व थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
अकबरपुर में रविवार को नवादा जिला पत्रकार संगठन अकबरपुर प्रखंड इकाई के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सगठन के जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार रवि व थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर संगठन के अकबरपुर के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष, थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं। वरिष्ठ से कनिष्ठ को सीखने की आवश्यकता है। समाज में जो बुरा हो रहा हो उसे समाज के सामने रखते हैं। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार रवि ने कहा कि अकबरपुर के साथियों से सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। हम एक रहकर सारे बाधाओं को पार कर सकते हैं। बैठक की समाप्ति के बाद पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद यादव, संरक्षक राजेश मंझवेकर, कोषाध्यक्ष उदय भारती, सचिव रवींद्र पांडेय, ओंकार शर्मा, सर्वेश गौतम, दयाशंकर राय, मनोज कुमार, यमुना प्रसाद यादव, राकेश कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, मोहन तिवारी, कमलेश तिवारी, नंदलाल प्रसाद, सुधीर कुमार, अशोक प्रसाद ¨सह, उमाशंकर पाठक समेत अन्य मौजूद थे।