दो घरों से गांजा के पौधे बरामद, दो उत्पादक गिरफ्तार
अकबरपुर। अकबरपुर थाना की पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव के दो घरों में शनिवार की देर रात छापेमारी कर गांजा का पौधा बरामद किया। इस क्रम में दो उत्पादकों को गिरफ्तार किया गया। इस बावत ड्रग निकोटिव एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि कोयरीबिगहा गांव में गांजा की व्यापक पैमाने पर खेती किये जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर अनि मो. सहरोज अख्तर व सअनि शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस बलों के साथ मनोज सिंह व पंकज सिंह के घरों में छापेमारी की। दोनों के घरों के बाउंड्री के अंदर लगे एक ट्रैक्टर गांजा का पौधा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद जब्त पौधों को थाना लाया गया। मौके पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें इसके पूर्व भी प्रखंड क्षेत्र के फरहा, लखमोहना समेत कई गांवों से गांजा का पौधा बरामद कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस प्रकार शराब के साथ पुलिस ने गांजा उत्पादकों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से गांजा उत्पादकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 15 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
नवादा। शनिवार संध्या मेसकौर थाना के बिसिआइत मोड़ के समीप लगभग 15 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की पहचान गया जिला क्षेत्र के फतेहपुर थाना अंतर्गत नौडीहा सुल्तानपुर गांव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया।