Move to Jagran APP

गोलीबारी मामले में 2 नामजद, 7 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव स्थित यादव ईंट-भट्ठा पर सोमवार की रात हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:15 AM (IST)
गोलीबारी मामले में 2 नामजद, 7 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
गोलीबारी मामले में 2 नामजद, 7 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव स्थित यादव ईंट-भट्ठा पर सोमवार की रात हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर सुनील मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अजय गोप व विजय गोप को नामजद और सात अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि सोमवार की रात ईंट-भट्ठा पर गोलीबारी की गई थी। जिसमें मुंशी रामखेलावन यादव, मजदूर मनोज कुमार मांझी, पप्पू कुमार मांझी व सोनू कुमार घायल हो गए थे। चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। मामला नालंदा जिला के गिरियक में तकरीबन छह माह पूर्व मिश्री गोप के हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि संचालक शरण यादव और मृतक मिश्री गोप के परिवार के बीच वर्षों से अदावत चली आ रही है। दोनों पक्षों की बसें चलती हैं। बस खोलने की टाइमिग को लेकर विवाद चल रहा था। छह माह पहले मिश्री गोप की हत्या कर दी गई थी। जिसमें ईंट भट्ठा संचालक, उनके पुत्र और भतीजों पर हत्या का आरोप लगा था। उसी मामले को लेकर हमलावर संचालक के पुत्र को जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे। ईंट-भट्ठा संचालक शरण का पुत्र दिलीप यादव देर रात तक भट्ठा पर रहता है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.