Move to Jagran APP

नारदीगंज गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, चार नामजद

संसू नारदीगंज थाना क्षेत्र के मिरचायगंज में शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड में फाजिलपुर ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:45 PM (IST)
नारदीगंज गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, चार नामजद
नारदीगंज गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, चार नामजद

संसू, नारदीगंज : थाना क्षेत्र के मिरचायगंज में शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड में फाजिलपुर निवासी स्व. यदुनंदन सिंह का पुत्र उपेन्द्र सिंह जख्मी हो गए थे। इस घटना को लेकर जख्मी ने नारदीगंज थाना में शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें परमा निवासी राजेन्द्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार, बब्लू कुमार,अजय कुमार के अलावा फाजिलपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र वरूण कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया गोलीकांड में जख्मी के लिखित आवेदन पर मामला कांड संख्या 244/2020 दर्ज किया गया है। जख्मी मूल रूप से फाजिलपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे नारदीगंज स्थित मिरचायगंज में घर बनाकर रह रहे हैं।

loksabha election banner

पीड़ित ने बताया कि मिरचायगंज आवास पर शुक्रवार की शाम में रामायण पढ़ रहा था। बाहर का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। तभी आधा दर्जन की संख्या में लोग घर के अंदर प्रवेश कर गए। सभी हथियार से लैस थे। वे लोग हथियार के बल पर रंगदारी मांगने लगे। जेब में रहा 21 हजार रुपये उनलोगों को दे दिया। तब वे लोग 80 हजार रुपये और देने को कहने लगे। विरोध किया तो चंदन कुमार ने गोली चला दी। गोली बाएं पैर की जांघ में लगी। इस दौरान अन्य लोगों ने भी कई राउंड गोली चलाया है।

इधर, थानाध्यक्ष ने कहा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां चार खोखा व दो जिदा कारतूस (7.65 एमएम) का मिला था। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रहा है। इधर, इस कांड में आरोपित हुए परमा निवासी अजय कुमार का कहना है कि मैं नारदीगंज थाना कांड संख्या 204/2020 का सूचक हूं। इस कांड में फाजिलपुर निवासी उपेन्द्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार आरोपित है। गोलू की जमानत अर्जी को जिला सत्र न्यायाधीश नवादा अस्वीकृत कर चुके हैं। इस मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उपेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगियों व परिवारों के साथ मिलकर खुद अपने पैर में गोली मारकर हमलोगों को झुठे मुकदमा में फंसाने के लिए साजिश रचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.