स्वीकृति के बाद भी नहीं मिला लक्ष्मी बाई पेंशन
अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बावजूद चमेली देवी एवं बसंती देवी को पेंशन राशि बैंक खाते में नहीं ग
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 11:51 PM (IST)
अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बावजूद चमेली देवी एवं बसंती देवी को पेंशन राशि बैंक खाते में नहीं गई। जानकारी के अनुसार हिसुआ डीह निवासी चमेली देवी एवं बसंती देवी को फरवरी 2017 को तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी ने पेंशन की स्वीकृत दी थी। 400 रुपये प्रतिमाह दिया जाना था। लेकिन तीन साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उक्त दोनों महिलाओं को पेंशन की राशि नहीं मिली है। बसंती एवं चमेली जैसी कई महिलाएं हैं जिन्हें अबतक पेंशन नहीं मिली है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि चूक कहां हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। अति शीघ्र उनका पेंशन की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें