शराब भट्ठी संचालन व हथियार बरामदगी में आठ पर प्राथमिकी
नक्सल प्रभावित बसेरिया और हेमजाभारत के जंगलों महुआ शराब की भट्ठियां संचालन और वहां से अवैध बंदूक की बरामगदी मामले की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है।
नक्सल प्रभावित बसेरिया और हेमजाभारत के जंगलों महुआ शराब की भट्ठियां संचालन और वहां से अवैध बंदूक की बरामगदी मामले की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है। 8 लोगों को इसमें आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने अपने ब्यान पर सिरदला थाने कांड संख्या 64/020 दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखकर शराब निर्माण व बिक्री में शामिल आठ लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें तीन ब्रह्मदेव कुमार, बिपिन कुमार, मनोज यादव को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कारू चौधरी, प्रेम कुमार उर्फ रवि, रमेश चौधरी, शोभा राजवं व खरौंध निवासी अजय यादव संपत बिगहा निवासी को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भट्ठी ध्वस्त करने के दौरान जंगल में दो हजार लीटर छोआ व महुआ का घोल को नष्ट किया गया।