जुर्माना वूसलने के बाद भी नहीं थम रहा बेवजह बाइक से घूमना
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन जारी है। बावजूद अब कई लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। कई युवा बाइक से भी बेवजह शहर में इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं। हालांकि ऐसे बाइक चालकों से लगातार जुर्माना भी वसूला जा रहा है लेकिन वैसे लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन जारी है। बावजूद अब कई लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। कई युवा बाइक से भी बेवजह शहर में इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं। हालांकि ऐसे बाइक चालकों से लगातार जुर्माना भी वसूला जा रहा है, लेकिन वैसे लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है।
सोमवार को भी शहर में कई बाइक सवार घूमते नजर आए। वहीं खरीदारी का बहाना बनाकर कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखे। शहर के कई स्थानों पर लोग बैठकर गपशप करते नजर आए। इधर, नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने बाइक की जांच की। इस दौरान बेवजह बाइक से घूमने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को दस हजार रुपये जुर्माना वसूले गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन का पालन करें। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। अपने-अपने घरों में सभी लोग रहें। अभिभावक अपने घर के बच्चों को बाहर न निकलने दें। इधर, नगर में बाइक के अलावा कई ई-रिक्शा भी नजर आए। जो यात्रियों को लेकर इधर से उधर जा रहे थे। लॉकडाउन का पालन करने में कोताही बरती जा रही है।