तालाब में डूबने से बालक की मौत
नवादा। नारदीगंज प्रखंड के ईचुआ-करणा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 06:45 PM (IST)
नवादा। नारदीगंज प्रखंड के ईचुआ-करणा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रभू मांझी का पूत्र सोनु अपने साथियों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग जबतक घटनास्थल पर पहुंचे, बच्चा दम तोड़ चुका था। मृत बच्चे का शव गांव वाले तालाब से निकाल परिजन के पास ले गए। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें