बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, मौत
अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के समीप रविवार की शाम बाइक सवार एक युवक पर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद सिंह उसी गांव का निवासी था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के समीप रविवार की शाम बाइक सवार एक युवक पर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद सिंह उसी गांव का निवासी था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि अवनैया पुल के समीप लघु सिचाई विभाग से आहर की खोदाई का काम चल रहा है। जहां संवेदक गोविदपुर थाना क्षेत्र के थाली निवासी गब्बर यादव उर्फ भोली यादव काम करा रहे हैं। पोकलेन मशीन से काम कराया जा रहा था। मिट्टी उठाकर जैसे ही पोकलेन घूमा, वैसे ही बगल में पीपल के पेड़ से जा टकराया। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे युवक पर पेड़ गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। इसे पूरे मामले में संवेदक और पोकलेन चालक का दोष बताया जा रहा है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर हिसुआ विधायक अनिल सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि घटना काफी दुखद है। लापरवाही के चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इधर, मृतक के स्वजनों के विलाप से सदर अस्पताल का माहौल गमगीन बना रहा।