ताड़ के पेड़ से गिर कर अधेड़ की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:13 AM (IST)
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के लालकेश्वर चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र रामविलास चौधरी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वह ताड़ी उतारने पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें