सर्पदंश से मौत
नवादा। थाना क्षेत्र के पसई निवासी मुन्द्रिका ¨सह के 35 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार की सर्प दंश से मौत हो
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 06:46 PM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के पसई निवासी मुन्द्रिका ¨सह के 35 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो रहा था। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि रंजय कुमार अपने पैतृक गांव में था। सुबह 8 बजे के करीब अपने खेत से सब्जी तोड़ने गया था। तभी किसी विषैले ने उसे काट लिया। परिजन उसे झाड़ फूक कराने के लिए पचाढ़ा गांव ले गए। स्थिति में सुधार नहीं होने पर गंभीरावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें