नवादा में 10 साल के बच्चे की हत्या, अपराधियों की क्रूरता देख कर सहम गए लोग
बिहार के नवादा में 10 साल के बच्चे की अपराधियों ने निर्मम ढंग से हत्या कर दी। शव को देखकर लोग सहम गए। लेकिन अपराधियों के हाथ नहीं कांपे।
नवादा, जेएनएन। बिहार के नवादा में 10 साल के बच्चे की अपराधियों ने निर्मम ढंग से हत्या कर दी। शव को देखकर लोग सहम गए। लेकिन अपराधियों के हाथ नहीं कांपे। घटना जिले नारदीगंज थाना क्षेत्र का है। पीडि़त के घर कोहराम मच गया है। शव को पुलिस ने नदी के किनारे से बरामद किया है। अपराधियों ने बच्चे का गर्दन रेत दिया है, साथ ही उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट ने 15 एजेंडों पर लगाई मुहर, किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों पर बड़ा फैसला...
जानकारी के अनुसार, नारदीगंज थाना क्षेत्र के फलडू गांव स्थित पंचाने नदी के किनारे 10 वर्षीय जावेद का शव बरामद हुआ है। जावेद की गर्दन रेतकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है। अपराधियों की निर्ममता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चे को प्राइवेट पार्ट भी काट डाला है।
बताया जाता है कि मृतक जावेद नारदीगंज बाजार निवासी फल विक्रेता मो. आरिफ का नाती है। बचपन से ही अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। सोमवार की शाम वह गेंद खरीदने निकला था। इसके बाद गायब हो गया। मंगलवार की दोपहर नदी किनारे मवेशियों को चराने गए चरवाहों की नजर शव पर पड़ी। चरवाहों के शोर बचाने पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर आनन-फानन में पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की मानें तो उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। बच्चे के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।