भाकपा माले का धरना
नवादा। विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ता ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर म
By Edited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 08:52 PM (IST)
नवादा। विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ता ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना उपरांत माले नेता अर्जुन पासवान के नेतृत्व 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन अंचल अधिकारी को सौंपा गया। मांगों में अनाज के बदले नगदी राशि योजना वापस लेने, जन वितरण प्रणाली में अंडा, दूध, तेल, सब्जी उपलब्ध कराने एवं वृद्धा पेंशन वितरन करने की मांग की गयी। इस दौरान जिला संयोजक भोला राम, प्रमोद कुमार यादव ,टुनटुन कुमार,अर्जुन यादव ,सिला देवी, लतन पासवान, मानती देवी आदि ने केंद्र एव राज्य सरकार को जमकर कोसा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें