मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ माले का आक्रोश मार्च
केन्द्र सरकार द्वारा एनडीटीवी पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में बुधवार भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नगर में आक्रोश मार्च निकाला।
नवादा। केन्द्र सरकार द्वारा एनडीटीवी पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में बुधवार भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नगर में आक्रोश मार्च निकाला। अम्बेडकर पार्क से आरंभ हुआ आक्रोश मार्च नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करता हुआ प्रजातंत्र चौक के पास पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी स्वतंत्रता व अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात बंद करो,मीडिया व लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव नरेन्द्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि एनडीटीव पर प्रतिबंध लगाना मोदी सरकार का आपातकाल लागू करने का नमूना है। देश की स्वतंत्रता आज खतरे में है जिसे बचाने की आवश्यकता है। जेएनयू से लेकर अन्य शिक्षण संस्थानों में आरएसएस का एजेंडा थोपा जा रहा है तथा विरोध करने वाले छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आजादी पर कुठाराघात व देश में हिटलरशाही कभी बर्दाश्त नहीं की जा सकती और इसके लिये देश के हर नौजवानों को आगे आना होगा। उन्होंने इसके लिए एक बड़े जन आन्दोलन की जरूरत बताते हुए नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया। नुक्कड़़ सभा को अन्य लोगों के अलावा भोला राम,सावित्री देवी, मो.गयासउद्दीन, अयोध्या तिवारी, सुदामा देवी, जगदीश चौहान, किशोरी अजित कुमार, लटन रविदास, सुरेश राजवंशी, सरस्वती देवी आदि ने संबोधित किया।