Move to Jagran APP

पेज 5 : जिले के तीन प्रखंडों में पैक्स चुनावों की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित

जिले के तीन प्रखंड में पैक्स चुनाव के नतीजे आए

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:21 PM (IST)
पेज 5 : जिले के तीन प्रखंडों में पैक्स चुनावों की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित
पेज 5 : जिले के तीन प्रखंडों में पैक्स चुनावों की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित

पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह रजौली इंटर विद्यालय कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। देर शाम तक अधिकांश परिणाम घोषित कर दिए गए।

loksabha election banner

मिली जानकारी अनुसार रजौली प्रखंड के अमावां पश्चिमी से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने चिर प्रतिद्वंदी सुबोध सिंह को 243 वोटों से हराकर जीत हासिल की। अशोक कुमार को 808 वोट व सुबोध सिंह को 565 वोट मिले। रजौली पूर्वी पैक्स से अनिल प्रसाद सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी मैवी देवी को 214 वोटों से हराकर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए। सुबह 9 : 20 बजे से शुरू हुई मतगणना शाम 6:30 बजे तक चली। इसके बाद रजौली प्रखंड के सभी 13 पैक्सों के परिणाम घोषित कर दिए गए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने सभी नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रमाण पत्र भी दे दिया।

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि रजौली पश्चिमी पैक्स से अंशु देवी ने 422 वोट से धर्मशीला देवी को, फरका बुजुर्ग पैक्स से ध्रुव कुमार त्रिवेदी ने 246 वोट से सुनील कुमार को, अमावां पूर्वी पैक्स से रविद्र पांडेय ने 1018 वोट प्राप्त कर बड़े अंतर से मन्तेश्वर कुमार अकेला को हराया। मंतेश्वर को 249 वोट मिले। अंधरवारी पैक्स से राजेश कुमार ने कड़ें मुकाबले में 3 वोट से अर्जुन प्रसाद को हराया। लेंगुरा पैक्स से व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ने 334 वोट से देवेन्द्र कुमार को, जोगियामारण पैक्स से अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 273 वोट से सीमा देवी को, धमनी पैक्स से विनय कुमार ने 28 वोट से बालमुकुन्द कुमार को, सिरोडाबर पैक्स से संतोष कुमार ने 345 वोट से राम रतन गिरी को, हरदिया से राजेंद्र प्रसाद यादव ने 31 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी अजित सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को, चितरकोली पैक्स से रविद्र यादव ने 135 वोट से बालेश्वर यादव को हराकर पैक्स अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। इसके पूर्व टकुआटांड़ पैक्स से अवधेश कुमार, मुरहेना पैक्स से वीरेन्द्र कुमार व सवैयाटांड़ पैक्स से मोख्तार आलम निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए। वहीं अंधरवारी व बहादुरपुर पैक्स में जीत-हार के बीच मामूली अंतर रहने के कारण प्रेक्षक गिरीश पांडेय की उपस्थिति में दुबारा मतगणना कराया गया। जिसमें अंधरवारी से राजेश कुमार को 3 वोटों से जीत मिली। वहीं बहादुरपुर में दोबारा गिनती के बाद जगदीश साव व राजेश कुमार बराबर-बराबर 225 वोट मिले। तब लॉटरी के जरिए जगदीश साव को निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना केंद्र पर पूरे दिन एसडीओ चंद्रशेखर आजाद, एलआरडीसी विमल प्रसाद सिंह, पीजीआरओ अशोक कुमार तिवारी, एसडीपीओ संजय कुमार, डीटीओ अभ्येंद्र मोहन सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी शहनवाज आलम आदि मौजूद रहे।

--------------------------

- गोविदपुर प्रखंड के सभी आठ पंचायतों के परिणाम घोषित, पुराने चेहरों को कामयाबी

़फोटो-22,23,24

---------------------

संसू, गोविदपुर : गोविदपुर प्रखंड के सभी आठ पैक्सों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। जो परिणाम सामने आया है उसमें प्राय: पुराने चेहरे को ही इसपर कामयाबी मिली है। जीत के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

बुधवारा पंचायत से अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार विजेता घोषित किए गए इन्हें 471 वोट मिला, संजय कुमार 406 वोट लाकर दूसरे व शोभा कुमारी 26 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।

भव्रनपुर पंचायत से अध्यक्ष पद पर कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद विजय हुए, इन्हें 436 वोट प्राप्त हुआ। कमलेश प्रसाद को 165 व नवल किशोर सिंह को 58 वोट प्राप्त हुआ। सरकंडा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार विजय घोषित हुए, इन्हें 406, अनुज प्रसाद को 129 व वीरेंद्र प्रसाद सिंह को 68 वोट प्राप्त हुआ।

बकसोती पंचायत से अध्यक्ष पद पर कृष्णा प्रसाद यादव विजयी हुए। इन्हें 312 वोट प्राप्त हुआ। जबकि उमेश यादव को 276 व हीरालाल राजवंशी को 58 वोट प्राप्त हुआ।

विशुनपुर पंचायत से अध्यक्ष पद पर उमेश यादव विजयी हुए। इन्हें 287 वोट मिला। अवधेश कुमार को 255 वोट व जगदीश प्रसाद ाको 95 वोट प्राप्त हुआ।

गोविदपुर पंचायत से तुलसी प्रसाद यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इन्हें 271 वोट, सुरेश प्रसाद को 165 वोट व वीरेंद्र कुमार को 44 वोट प्राप्त हुआ। बनिया बीघा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर प्रसाद विजय घोषित हुए। इन्हें 345 वोट प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिवनंदन प्रसाद 243 वोट प्राप्त हुआ।

सुघड़ी पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए बाल गोविद प्रसाद विजयी हुए। इन्हें 595 वोट प्राप्त हुआ जबकि मिथिलेश राम को 433 वोट प्राप्त हुआ। विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। मतगणना रजौली इंटर विद्यालय में हुई। बताते चलें कि 9 पैक्सों में से एक माधोपुर पंचायत से संजय कुमार पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस चुनाव परिणाम की खास बात ये रही कि सभी पुराने चेहरे को ही जीत नसीब हुई।

-------------------------

अकबरपुर में 9 पंचायतों के परिणाम आए सामने

फोटो- 19,20,21

संसू, अकबरपुर : अकबरपुर में कुछ पंचायतों को छोड़ अधिकांश के परिणाम घोषित कर दिए गए। फरहा पंचायत से पंकज कुमार ने 599 वोट लोकर रामनरेश शर्मा को हराया। रामनेश को 334 वोट मिले। जबकि रामानुज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 192 वोट मिला। इसी प्रकार नेमदारगंज पंचायत से अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार विजय हुए। इन्हें 580 वोट प्राप्त हुआ जबकि जितेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर रहे इन्हें 209 वोट प्राप्त हुआ। बरेव पंचायत से कुमारी प्रियंका विजयी हुई। इन्हें 434 वोट प्राप्त हुआ। रतन सिंह दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 385 वोट प्राप्त हुआ। रामाश्रय सिंह तीसरे स्थान पर रहे इन्हें 245 वोट प्राप्त हुआ।

पचगांव पंचायत से गौतम कुमार विजयी रहे। इन्हें 514 वोट प्राप्त हुआ। संतोष कुमार 358 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। इस पंचायत से संजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे इन्हें 5 वोट प्राप्त हुआ। बड़ैल पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर सिंह विजयी घोषित हुए, इन्हें 275 वोट प्राप्त हुआ। मदन कुमार सिंह 181 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। उमेश प्रसाद यादव को 56 वोट मिला।

भनैल लोदीपुर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रूबी देवी विजयी हुई। इन्हें 302 वोट प्राप्त हुआ। गोपाल शरण 104 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। अजय कुमार को 93 वोट प्राप्त हुआ। पैजुना पंचायत से अध्यक्ष पद पर मंटू कुमार विजयी घोषित हुए, इन्हें 453 वोट प्राप्त हुआ। राजेश कुमार 367 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। परतो करहरी पंचायत से अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार विजयी रहे। इन्हें 492 वोट प्राप्त हुआ। सुनील सिंह 288 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे इन्हें 266 वोट प्राप्त हुआ।

बता दें कि तीन पंचायतों से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही हो चुका है। सकरपुरा से निरंजन सिंह, बकसंडा से चंचला देवी, माखर से उमेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में मतगणना का कार्य चल रहा है। विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.