सीएम ने एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
कादिरगंज स्थित आंती इंटर विद्यालय के मैदान में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे।
कादिरगंज स्थित आंती इंटर विद्यालय के मैदान में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 13 वर्षों में उन्होंने काफी काम किया है। आज उसी काम का मजदूरी मांगने आए हैं। एनडीए के विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी कौशल यादव और लोकसभा प्रत्याशी चंदन सिंह को वोट देकर विजयी बनाएं। सीएम ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, चाहे वह शिक्षा हो या फिर स्वास्थ्य या कोई अन्य विभाग। सभा को पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। विधान पार्षद सलमान रागीव ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव और लोकसभा चंदन सिंह को वोट देकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें। जदयू नेता इकबाल हैदर खां मेजर ने कहा कि राज्य सरकार ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं। कार्यक्रम को विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी कौशल यादव, लोकसभा के प्रत्याशी चंदन सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुलदीप यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रो. विजय कुमार सिन्हा, अनिल मेहता, मोहन सिंह चन्द्रवंशी, जयशंकर चन्द्रवंशी, विनय यादव, संजय साव, टमाटर यादव, पूनम कुमारी चन्द्रवंशी, इजहार रब्बानी आदि उपस्थित थे।