दुधिया रौशनी में अब पढ़ाई कर रहे बच्चे: कौशल यादव
रविवार को सदर प्रखंड नवादा के सोनसिहारी व खरांट पंचायत में जदयू का सदस्यता अभियान सह पौधार
रविवार को सदर प्रखंड नवादा के सोनसिहारी व खरांट पंचायत में जदयू का सदस्यता अभियान सह पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नवादा के विधायक कौशल यादव ने कार्यक्रम में अनेक लोगों को जदयू संगठन की सदस्यता दिलाई। इनमें अनेक युवा, महिला व बुजुर्ग भी शामिल थे। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर समारोह में पहुंचे तमाम लोगों में उत्साह दिखा। इस मौके पर विधायक कौशल यादव ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई विकास के काम हुए। जिसकी बहुत जरूरत थी। सात निश्चय से लेकर अनुसूचित परिवार के लोगों के लिए कई कल्याणकारी कार्य इस सरकार ने किए। आज हर घर में चकाचक बिजली जलती है। शाम ढलते ही बच्चे दुधिया रौशनी में पढ़ाई कर रहे हैं। अब लालटेन व ढिबरी युग नहीं रहा। घर-परिवार के लोग नल का पानी पी रहे हैं। गलियों का भी पक्कीकरण किया जा रहा है। उनकी अनेक बातों का समर्थन समारोह में पहुंचे लोगों ने तालियां बजाकर किया। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण हुआ। विधायक समेत ग्रामीणों ने पौधा लगाया। मौके पर पार्टी के कई गणमान्य उपस्थित थे।