शैक्षिक परिभ्रमण पर बोधगया गए छात्र
नवादा। अकबरपुर इंटर विद्यालय के नवमीं वर्ग के 40 छात्रों का दल शुक्रवार को बस से मुख्यमंत्री श्
नवादा। अकबरपुर इंटर विद्यालय के नवमीं वर्ग के 40 छात्रों का दल शुक्रवार को बस से मुख्यमंत्री शैक्षिक परिभ्रमण पर बोधगया के लिए रवाना हुए। पूर्व मुखिया कारू माली ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से छात्रों के दल को रवाना किया। बोधगया में बच्चे भगवान बुद्ध की प्रतिमा और पीपल पेड़ के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें। जहां भगवान बुद्ध ने प्रकाश पाया था। बच्चों को विभिन्न मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारियां दी जाएगी। इसके साथ-साथ मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के आकर्षक भवन दिखाये जायेंगे तथा विभिन्न होटलों और ऐतिहासिक धरहरों से सम्बंधित जानकारियां बच्चों को दी जाएगी। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यपक विनोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश, रामखेलावन पासवान, कौशेलेन्द्र प्रसाद आदि शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।