तमसा छठ घाट पर सूर्यमंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
हिसुआ बुधवार को हिसुआ के पौराणिक व ऐतिहासिक तमसा घाट पर सूर्यमंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन में बतौर यजमान उमेश कुमार व उनकी पत्नी शांति देवी शामिल हुई।
हिसुआ : बुधवार को हिसुआ के पौराणिक व ऐतिहासिक तमसा घाट पर सूर्यमंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन में बतौर यजमान उमेश कुमार व उनकी पत्नी शांति देवी शामिल हुई। ब्राह्मण उमेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कराया। यजमान उमेश ने बताया कि सूर्यमंदिर का निर्माण हिसुआ वासियों के लिए सपना था। अब यहां भव्य मंदिर निर्माण होगा। इसमें करीब डेढ़ से दो साल लगेंगे। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ रपये से अधिक की लागत से इस सूर्यमंदिर का निर्माण किया जाएगा। बताया कि मंदिर का निर्माण 1600 वर्गफीट में किया जाएगा। मंदिर परिसर में पेयजल सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। तमसा छठ घाट पर हिसुआ, नरहट, मेसकौर प्रखंडों के विभिन्न गांव के हजारों लोग अर्द्ध देने आते हैं। तब यहां सूर्य मंदिर की कमी खलती है।