ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंक रहे बंद
जासं नवादा विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खासा असर
जासं, नवादा : विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खासा असर देखा गया। खासकर बैंकों की हड़ताल से आम लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। बैंकों के अलावा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका भी इस हड़ताल का हिस्सा बनीं। बैंकों में एसबीआइ हड़ताल से अलग दिखा।
हिसुआ में ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंकों के राष्ट्र व्यापी हड़ताल का असर गुरुवार को क्षेत्र में देखा गया। नगर स्थित एसबीआइ को छोड़ सभी बैंक गुरुवार को बंद रहे। विभिन्न एटीएम में रुपये नहीं रहने से ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बैंककर्मी हाल ही में लाए गए श्रम कानूनों का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल में बैंकों के अलावा 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने हिस्सा लिया है। ये सभी लेबर लॉ का विरोध कर रहे हैं। हालांकि भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल का हिस्सा नहीं है। कौआकोल में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को देश व्यापी हड़ताल का प्रखंड में आंशिक असर दिखा। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और आईसीडीएस, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण के खिलाफ सीटू सहित सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों,केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों,योजना कर्मियों द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय अवस्थित ई किसान भवन में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना दिया। धरना की अध्यक्षता उषा कुमारी जबकि संचालन सीमा कुमारी ने की। कहा कि सरकार उनलोगों का आर्थिक शोषण कर रही है। कम मानदेय देकर उनसे काम ले रही है।