Move to Jagran APP

खराब मौसम धान अधिप्राप्ति में बन रहा बाधक

गोविदपुर। खराब मौसम धान खरीद में बाधक बन रहा है। रह-रहकर बारिश होने व ठंड में लगातार वृद्धि के कारण धान में नमी अधिक है। खेत-खलिहान में अब भी धान रखा हुआ है। इन स्थितियों में पैक्स तक धान नहीं पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:58 PM (IST)
खराब मौसम धान अधिप्राप्ति में बन रहा बाधक
खराब मौसम धान अधिप्राप्ति में बन रहा बाधक

गोविदपुर। खराब मौसम धान खरीद में बाधक बन रहा है। रह-रहकर बारिश होने व ठंड में लगातार वृद्धि के कारण धान में नमी अधिक है। खेत-खलिहान में अब भी धान रखा हुआ है। इन स्थितियों में पैक्स तक धान नहीं पहुंच रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भवनपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि लगातार खराब मौसम रहने के कारण धूप नहीं निकल रही है। ऐसे में धान में लगभग 20 फीसद तक की नमी है। जिसके कारण खलिहान में धान तैयार नहीं होने पर लगभग 10 दिनों से अधिप्राप्ति नहीं हो रही है। व्यापार मंडल के द्वारा मात्र 39 किसानों से अबतक 3200 क्विटल धान की खरीदारी हुई है। भवनपुर पैक्स के माध्यम से 45 किसान के द्वारा 4100 क्विटल धान की खरीदारी की गई है। भवनपुर पंचायत में मात्र 200 एमटी क्षमता का पैक्स गोदाम है, जबकि यहां खेती के अनुसार 1000 एमटी क्षमता का गोदाम होना चाहिए। गोदाम की क्षमता कम रहने से पूरा गोदाम धान से भर चुका है। बाजार में जूट बोरा की काफी किल्लत है। प्रखंड के सभी पंचायत में एक जैसी स्थिति है। अलग गोदाम की व्यवस्था की जा रही है। प्रखंड किसान गिरानी यादव, शंभू शरण सिंह, उपेंद्र सिंह, शंकर यादव, कुलेश्वर यादव, संतोष चौधरी, रामस्वरूप यादव, लालजीत यादव आदि ने बताया कि कुछ धान का पुंज लगा है तो कुछ खलिहान में ही खुला पड़ा है। खराब मौसम रहने के कारण धान में नमी आ गई है। जिसके कारण धान खरीद-बिक्री की स्थिति नहीं बन रही है। बीसीओ पंकज कुमार और शशिरंजन कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 6731.6 एमटी है। अबतक 540 किसानों से 4037 एमटी धान की खरीदारी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 59.9 फीसद है। धान के बदले 85.19फीसद किसानों का आरटीजीएस के माध्यम से राशि भुगतान किया जा चुका है। पूरे प्रखंड में 1273 पैक्स एवं 92 व्यापार मंडल कुल 1365 किसान अपना निबंधन करवा रखे हैं। बीसीओ ने यह भी बताया कि धान खरीदारी करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक ही है। खराब मौसम के चलते धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि सरकार बढ़ा सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.