महिलाओं को मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक
रविवार को प्रखंड के गुलनी कैथोलिक चर्च में महिलाओं के अधिकार पर कार्यक्रम आयोजित की गई।
रविवार को प्रखंड के गुलनी कैथोलिक चर्च में महिलाओं के अधिकार पर कार्यक्रम आयोजित की गई। भारतीय संविधान में महिलाओं को प्रदत्त अधिकारों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। महिला सशक्तीकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न जीविका संगठन से जुड़ी महिलाओं ने संस्था स्नेहदीप के बैनर तले सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महिला हिसा व महिला शोषण के विरूद्ध किए गए संवैधानिक प्रावधानों को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। लोकसभा चुनाव को ले महिलाओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि किसी भी हाल में मत नहीं बेंचे। मताधिकार के द्वारा अच्छे उम्मीदवारों का चयन करने की सलाह दी गई। इस बीच बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने- अपने हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पटना से आईं सिस्टर किरण ने कहा कि हमें अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति हर-हमेशा सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे। मौके पर स्नेहदीप की संचालिका सिस्टर आंसी, फादर पीटर, गुलनी पंचायत के मुखिया मनोज चौरसिया, सिस्टर लिसी सहित अन्य उपस्थित थे।