असामाजिक तत्वों ने घर में लगाई आग
शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ पंचायत की महसई मोहल्ले में एक घर में अस।
शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के टकुआटांड़ पंचायत की महसई मोहल्ले में एक घर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे घर में रखे हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में एक मवेशी भी जल गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत कर आग को बूझाया। गृहस्वामी सुरेश राम ने बताया कि शुक्रवार की रात वे लोग सपरिवार खाना खा कर सो गए थे। इसी बीच अचानक आग लग गई और देखते ही देखते सब कुछ जल गया। शोर-शराबा करण पर आसपास के लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक घर में रखा जरूरत का सारा सामान जल चुका था। गृहस्वामी ने बताया कि इस अगलगी में एक गाय आग की चपेट में आकर जल गई। गृहस्वामी सुरेश राम काफी गरीब परिवार के हैं और रोजमर्रा की जरूरतें मजदूरी कर पूरी करते हैं। घटना के बाद बाल-बच्चों का भरण पोषण पर संकट आ गया है। अगलगी की सूचना सीओ व थानाध्यक्ष को दी गई है। सीओ से राहत सहायता की मांग की गई है। आग किसने लगाई यह साफ नहीं हो सका है।