सिरदला, हिसुआ व मेसकौर के छह प्रवासी कोरोना पॉजिटिव
जिले में प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्त्रमण का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को छह और प्रवासी मजदूर कोरोना संक्त्रमित पाए गए हैं। ये सभी जिले के सिरदला (4) हिसुआ (1) और मेसकौर (1) प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी संबंधित प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे।
जिले में प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्त्रमण का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को छह और प्रवासी मजदूर कोरोना संक्त्रमित पाए गए हैं। ये सभी जिले के सिरदला (4), हिसुआ (1) और मेसकौर (1) प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी संबंधित प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था। बहरहाल, जिले में अब तक कुल 13 लोग कोरोना से संक्त्रमित हो चुके हैं। इनमें नौ प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। रेड जोन से वापस लौटे लोगों की रैंडम सैंपल जाच के तहत इन छह युवकों के भी सैंपल लिए गए थे और जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
हिसुआ के कोरोना संक्त्रमित व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि वह 8 मई को मुंबई से वापस लौटा था। जबकि सिरदला का एक कोरोना संक्त्रमित दिल्ली से वापस लौटा था। सिरदला आइटीआइ में थर्मल स्क्त्रर्ींनग के बाद उसे प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया था। मेसकोर का य8्वक 7 मई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लौटा था। छह संक्त्रमिकों की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क चेन के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। हाई कॉन्टैक्ट वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
सिरदला प्रखंड के अब तक छह मजदूर पाए गए कोरोना संक्त्रमित
जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र में अब तक छह प्रवासी मजदूर कोरोना संक्त्रमित पाए गए हैं। इसमें शामिल पहले युवक की जाच रिपोर्ट 8 मई को आई थी। जबकि दूसरे की रिपोर्ट 10 और चार की रिपोर्ट 11 मई को आई। दो गुजरात के अहमदाबाद से व तीसरा दिल्ली से वापस लौटे हैं। पूर्व में मिले दो कोरोना संक्त्रमित एक ही ट्रक से अहमदाबाद से लौटे थे। तीसरे के बारे में कहा जा रहा है कि वह निजी वाहन से गोपालंगज और फिर वहा से सरकारी बस से नवादा लौटा है। हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, हिसुआ के एक गाव के रहने वाले प्रवासी मजदूर के बाबत मिल रही जानकारी के अनुसार, वह 8 मई को मुंबई से वापस लौटा है।
जिले के पाच प्रखंडों में
पहुंचा कोरोना संक्त्रमण
जिले में कोरोना संक्त्रमितों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। अब तक जिले के पाच प्रखंड इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। नवादा नगर सहित मेसकौर, हिसुआ सिरदला व रजौली प्रखंड में कुल नौ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल जिले के नौ प्रखंड सुरक्षित है। दूसरी ओर, नौ संक्त्रमितों में तीन लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। नवादा नगर के एकमात्र और मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के दोनों मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, हिसुआ की एक महिला का इलाज गया जिला स्थित एएनएमसीएच में चल रहा है। शेष नवादा जिला मुख्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्त्रमितों की संख्या में इजाफा होने की संभावना बनी हुई है। प्रवासी मजदूरों में लगातार शिकायतें आने के बाद जिला प्रशासन सकते में है।