नारदीगंज में 6 नशेड़ी समेत 11 गिरफ्तार
स्थानीय थाना की पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया।
स्थानीय थाना की पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में 6 नशेड़ी, 3 मारपीट का आरोपित और 2 वारंटी शामिल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि एसआइ रामकृपाल यादव व पुलिस जवानों के सहयोग से सभी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से शराब के नशे की हालत में मनियावां (पेश) निवासी विशम्भर चौहान, नंदपुर निवासी संजय सिंह, पचेया निवासी बीरेन्द्र कुमार, बिक्कू निवासी श्रवण मांझी, सिरदला थाना क्षेत्र के नरौली निवासी दिलीप मांझी को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरूद्ध कांड संख्या 190/19 दर्ज किया गया है। वहीं शराब के नशे की हालत में गोत्रायण निवासी अरूण कुमार उर्फ पप्पु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध कांड संख्या 191/19 दर्ज किया गया है। इन सभी छह आरोपितों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। तब उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा कांड संख्या 87/19 में आरोपित पसई निवासी पंकज कुमार, कांड संख्या 176/19 में आरोपित हिसुआ निवासी राकेश कुमार तथा कांड संख्या 107/18 में आरोपित नंदपुर निवासी उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों आरोपित मारपीट के मामले में नामजद थे। वही फरार वारंटी में भट्ट बिगहा निवासी सुखदेव मांझी व गोत्रायण निवासी बाजो महतो को भी गिरफ्तार किया गया।